चेहरे पे खुशी आ जाएगी तब सारी दुनिया देखेगी
ख़ुशहाली सब पर छाएगी तब सारी दुनिया देखेगी
हम बच्चे हिंदुस्तान के हैं सबमें अपनापन बाँटेंगे
हरियाली ख़ुश्बू लाएगी तब सारी दुनिया देखेगी
मिल के सबमें ख़ुशियाँ बाँटो हो पूरा अपना ये सपना
हर बेटी ख़ुश हो जाएगी तब सारी दुनिया देखेगी
हमसे है भारत का गुलशन जाँ से भी प्यारा ये हमको
ख़ुद चल कर जन्नत आएगी तब सारी दुनिया देखेगी